छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, यहां देख सकते हैं परिणाम

jantaserishta.com
14 May 2026 7:41 PM IST
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, यहां देख सकते हैं परिणाम
x
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in तथा http://www.result.cg.nic.in परीक्षा परिणाम पोर्टल⁠ पर देख सकते हैं.
रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2026 का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 71 प्रतिशत जबकि 10वीं का रिजल्ट 58.39 प्रतिशत रहा।
हायर सेकंडरी परीक्षा में कुल 34,961 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 24,823 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। वहीं 10वीं परीक्षा में 31,813 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 18,578 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
छात्र-छात्राएं अपना परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को होम पेज पर उपलब्ध 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाला जा सकता है।
बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा एक या दो विषयों में असफल छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का अवसर भी दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story