छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

Shantanu Roy
24 Sep 2021 2:55 PM GMT
छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में आकाशीय गाज की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई. जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला खेत में काम कर रही थी। तभी यह हादसा हो गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगोला में शाम 5 बजे के करीब अचानक हुई तेज बारिश और गर्जना होने लगी। इसी दौरान महिलाएं गांव के करीब खेत में मजदूरी का काम कर रही दो महिलाओं के ऊपर गाज गिरी। जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में भर्ती है।
अकाशीय गाज की चपेट में आने वाली महिलाएं ग्राम रंगोला की रहने वाली बताई जा रही है। घटना में मृतिका 35 वर्षीय रेशमा टोप्पो की मौत हो गई। वहीं 55 वर्षीय विबयाना टोप्पो को गंभीर रूप से घायल हो गई। बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। इस मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story