छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक तरफा मोहब्बत! प्यार के जुनून में प्रेमिका बनी अपहरणकर्ता...3 दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी को किया अगवा...ऐसे हुआ खुलासा

jantaserishta.com
22 Feb 2021 10:54 PM IST
छत्तीसगढ़: एक तरफा मोहब्बत! प्यार के जुनून में प्रेमिका बनी अपहरणकर्ता...3 दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी को किया अगवा...ऐसे हुआ खुलासा
x

फाइल फोटो 

प्रेमिका का जुनून, प्रेमी को किया अगवा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ राजनांदगांव। एक तरफा मोहब्बत का राजनांदगांव में अनोखा मामला देखने को मिला। मोहब्बत के जुनून में महाराष्ट्र से पहुंची प्रेमिका ने 3 दोस्तों से मिलकर अपने प्रेमी का अपहरण कर लिया। अपने प्रेमी के धोखा देने के संदेह में प्रेमिका ने उसे इधर-उधर घुमाने के बाद रायपुर ले आई। इसी बीच पुलिस को युवक के अपहरण की सूचना मिली और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों को रायपुर के पचपेड़ी नाका के पास से हिरासत में ले लिया।

राजनांदगांव के सिटी व्हील्स कार्यालय में कार्यरत दीपक धनगाय को उसकी प्रेमिका दीपिका सोनकुंवर ने बाहर बुलाया। फिर दीपिका के साथियों ने दीपक से मारपीट करने के बाद कार में बिठाकर ले गए। पूरे मामले की शिकायत बसंतपुर थाने में की गई। पुलिस ने कथित प्रेमिका को साथियों सहित अपहरण की धारा में हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story