छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक किलो अफीम जब्त, 2 आरोपियों से पूछताछ जारी

Nil dhankar
14 March 2022 5:27 PM IST
छत्तीसगढ़: एक किलो अफीम जब्त, 2 आरोपियों से पूछताछ जारी
x

बेमेतरा। बेमेतरा पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. मिली जानकारी के मुताबिक बेरला थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ने एक किलो अफीम के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया कि दोनों आरोपी बिहार के है. मुखबिर से सूचना मिली थी कि अफीम की तस्करी की जा रही है. जिस पर टीम गठित किया गया. वही पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक किलो अफीम बरामद किया है.

फ़िलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.


Next Story