छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्रांसफार्मर एंड इलेक्ट्रिकल्स फर्म में चोरी करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Sept 2021 7:15 PM IST
छत्तीसगढ़: ट्रांसफार्मर एंड इलेक्ट्रिकल्स फर्म में चोरी करने वाला गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरिया। सिद्धार्थ शुक्ला पिता तेजप्रताप शुक्ला सा० शंकरगढ़ कठौतिया थाना मनेन्द्रगढ़ थाना में उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 19.09.2021 को पीड़ित जब सुबह अपने फर्म को खोलने गया तो देखा कि फर्म के स्टोर का ताला टुटा हुआ था, अंदर जा कर देखा तो पता चला कि स्टोर में रखे पीतल का स्टड एवं बाई मेटेलिक क्लैम्प नट किमती लगभग 100000रू. को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्रमांक 301/21 धारा 457, 380 आईपीसी कायम कर विवेचना मे लिया गया।

इस दौरान विवेचना मुखबीर से सूचना मिली कि कमलेश निवासी वार्ड नं. 14 का अपने घर पर चोरी का सामान रखा है, जिसकि सूचना पर उक्त संदेही को पकड़ कर कर पुछताछ किया गया जो उक्त दिनांक को चोरी करना कबुल किया एवं मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष आरोपी का मेमोरेण्डम लिया गया जो आरोपी द्वारा बताए अनुसार अपने घर से एक प्लास्टिक की बोरी मे रखे उक्त पीतल का स्टड एवं बाई मैटेलिक क्लैम्प नट को पेश किया जिसे जप्त कर आरोपी कमलेश केंवट पिता शिवलाल केंवट 30 साल निवासी वार्ड नं. 14 शारदा मंदिर के पास थाना मनेन्दगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story