छत्तीसगढ़: 35 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर। गौरेला पुलिस ने 35 किलो गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी रमेश राठौर पिता इंदर सिंह राठौर के खिलाफ जुर्म दर्ज जेल दाखिल कर दिया गया। पुलिस ने सतत रूप से कार्रवाई करने की बात कही है. एसपी त्रिलोक बंसल द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जा रही है। इससे अवैध कारोबारियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। गांजा तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपित रमेश राठौर निवासी रानीझाप को 16 दिसंबर को थाना प्रभारी गौरेला को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित आज अपने घर आया हुआ है और काफी मात्रा में गांजा भी रखा है। थाना प्रभारी गौरेला ने इस सूचना को पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक ने एडिशनल एसपी अर्चना झा, एसडीओपी अशोक वाडेगांवकर के निर्देश देकर थाना प्रभारी गौरेला को अविलंब मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी गौरेला ने स्टाफ के साथ नारकोटिक एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपित रमेश राठौर को हिरासत में लेकर उसके घर की तलाशी लेने पर 35 किलो गांजा को जब्त कर मौके पर विधिवत कार्रवाई की। इसके उपरांत थाना गौरेला में मामले में धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट कायम कर आरोपित रमेश राठौर पिता इंदर सिंह राठौर (48) को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि आरोपित रमेश राठौर थाना गौरेला के अपराध क्रमांक 299/21 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में घटना बाद से फरार था प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





