छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 Sept 2021 11:37 AM IST
छत्तीसगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से मुकरने वाले प्रेमी को कापू पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 13 तारीख को थाना कापू में पीडि़त युवती ने पुसलदा थाना छाल में रहने वाले सत्यम दास महंत द्वारा शादी का झांसा देकर एक वर्ष से शारीरिक शोषण करने व शादी से इंकार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती ने लिखित आवेदन देकर बताया कि सत्यम दास शादी करने का भरोसा देकर पिछले एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा है । शादी कर रखने के लिये कहने पर टाल देता था,10 सितंबर की शाम शादी का दबाव बनाई, तब शादी करने से साफ इंकार कर दिया। युवती के आवेदन पत्र पर आरोपी सत्यम दास महंत (22 वर्ष) पुसल्दा थाना छाल के विरूद्ध धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Next Story