छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा, दंपती ने ठगे 80 लाख रुपए

Nil dhankar
9 Sept 2021 3:48 PM IST
छत्तीसगढ़: फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा, दंपती ने ठगे 80 लाख रुपए
x
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर दंपती ने 80 लाख रुपए ठग लिए। किश्तों में रुपए मिलने के बाद आरोपियों ने बाद करना ही बंद कर दिया। इसके बाद युवक थाने पहुंचा और FIR दर्ज कराई। मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि भारतीय नगर में रहने वाले कमल श्रीवास्तव कर पहचान साल 2002 में बेंगलुरू में रहने वाले उदयभान सिंह और उसकी पत्नी दीपिका से हुई थी। जान-पहचान के दौरान दंपती ने बताया कि वे ड्रोन और साइबर सिक्योरिटी कंपनी का संचालन करते हैं। साथ ही उनकी दो और कंपनियों के साथ टाइअप है।
दंपती ने कमल को कंपनी के साथ टाइअप कर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। उन्होंने कमल को कंपनी की फ्रेंचाइजी देने की बात कही। इस पर कमल ने उन्हें 80 लाख रुपए दे दिए। पहले तो आरोपी नई कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा देते रहे। फिर कॉल रिसीव करन ही बंद कर दिया और भाग निकले।
Next Story