छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : पुलिस एक्शन मोड पर, 400 से अधिक अपराधियों की समंस/वारंट की तामिली की गई

Shiddhant Shriwas
25 Jun 2021 5:05 AM GMT
छत्तीसगढ़ : पुलिस एक्शन मोड पर, 400 से अधिक अपराधियों की समंस/वारंट की तामिली की गई
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़ रायगढ़ पुलिस एक्शन मोड परआ चुकी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के विशेष अभियान से अब गुंडे और बदमाश ज्यादा दिनों तक छुप कर नहीं बैठ सकते हैं।

अपराधियों की तलाश कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी संतोष सिंह की पहचान उनके कुशल नेतृत्व से है। बड़ी से बड़ी चुनौतियों को अपने कुशल मार्गदर्शन में निपटाकर एसपी सिंह ने स्वयं को साबित किया है।

अपने एसपी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने बेहतर पुलिसिंग की मिसाल पेश की है। इसी क्रम में अब रायगढ़ पुलिस ने एसपी संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विशेष अभियान छेड़ा है। सप्ताह भर के विशेष अभियान में 170 से अधिक फरार स्थायी वारंटी को न्यायालय पेश किया गया। 400 से अधिक समंस/वारंट की तामिली की गई।

Next Story