छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की हुई बैठक

Nilmani Pal
1 Sept 2023 12:39 PM IST
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की हुई बैठक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा वर्ष 2023 की प्रादेशिक सम्मेलन के लिए होटल महिंद्रा में बैठक आयोजित किया गया. इस बैठक में आयोजन की तिथि, जगह के साथ, सत्र का विषय, साहित्यकार के आलावा शब्दकोश निर्माण की गतिविधि के ऊपर चर्चा की गई. बैठक आयोग के सचिव डॉ. अनिल भतपहरी के संयोजन मे आयोजित की गई.

बैठक में आयोग द्वारा प्रादेशिक सम्मेलन के लिए 23 और 24 सितम्बर तय किया गया. ये दो दिन का आयोजन होटल बेबीलोंन इंटरनेशनल वीआईपी रोड रायपुर में किया जाएगा. इस सम्मलेन में छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, साहित्य की परिचर्चा की जाएगी. बैठक में प्रमुख रूप से भाषाविद और कुलपति डॉ. केसरी लाल वर्मा, साहित्यकार डॉ. पी सी लाल यादव, सरला शर्मा, डॉ दादू लाल जोशी, डॉ जे आर सोनी, मंगत रविन्द्र, कवि मीर अली मीर, काशीपुरी कुंदन, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. परदेसी राम वर्मा, रामेश्वर शर्मा, डॉ. गीतेश अमरोहित, कुसुममाधुरी टोप्पो के साथ एम.ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन से ऋतुराज साहू, संजीव साहू के साथ आयोग के आदर्श दुबे, सुष्मा गौरहा, दिनेश पाण्डेय, लोकेन्द्र वर्मा, लामेश्वर वर्मा के साथ सभी कर्मचारी गण मौजूद रहे.


Next Story