छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में अधिकारी की मौत...ससुराल जाने के लिए निकला था मृतक

Admin2
27 Nov 2020 3:22 PM IST
छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में अधिकारी की मौत...ससुराल जाने के लिए निकला था मृतक
x
दर्दनाक सड़क हादसा

छत्तीसगढ़/धमतरी। सड़क हादसे में कृषि विभाग के अधिकारी की मौत हो गई है। मृतक अपनी बाइक से ससुराल जाने निकला था, तभी ये हादसा हुआ। मृतक का नाम नरेश मरकाम उम्र 35 वर्ष ग्राम साहनीखार का रहने वाला था और गरियाबंद जिले के देवभोग में पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक घटना थाना दुगली स्थित माॅडल स्कूल के पास की है। गुरूवार की दोपहर दो बजे नरेश मरकाम अपने ससुराल जाने के लिए देवभोग से धमतरी कुकरेल के लिए निकला था। इस दौरान दुगली माॅडल स्कूल के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में युवक के सर और पैर पर गंभीर चोट आयी थी। मौके पर नरेश कई घंटो तक सड़क पर ही पड़ा रहा, जिस वजह से उसकी मौत हो गयी।



Next Story