छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल...रायपुर कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव

Admin2
1 Dec 2020 2:07 PM IST
छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल...रायपुर कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन अपनी मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल कर रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि वेतनमान, नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, महंगाई भत्ता लागू करने, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशनरों संबंधी समस्या जैसी कई मांगे लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार शासन को बताने के बावजूद भी इस पर कोई हल नहीं निकल रहा है। इस कारण से अब कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं.

बता दें कि आंदोलन का दूसरा चरण 11 दिसंबर को और 19 दिसंबर को तीसरे चरण में प्रदेशभर के कर्मचारी अधिकारी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थल पर एकत्रित होकर धरना देंगे।



Next Story