छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: IG और डीआइजी को भेजा अश्लील मैसेज, जानिए किस पर लगा ये आरोप

Nil dhankar
26 Jan 2022 4:50 PM IST
छत्तीसगढ़: IG और डीआइजी को भेजा अश्लील मैसेज, जानिए किस पर लगा ये आरोप
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बीजापुर से भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में ट्रेनिंग के लिए आए प्रधान आरक्षक के मोबाइल से किसी ने सिम चोरी कर आइजी और डीआइजी को अश्लील मैसेज भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही कैंप में हड़कंप मच गया। मामले में शिकायत पर सकरी पुलिस चोरी और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

बीजापुर बटालियन में पदस्थ सीआरपीएफ के प्रधान आरक्षक राजकुमार यादव(45) 10 दिसंबर को भरनी स्थित कैंप में ट्रेनिंग के लिए आए। यहां ट्रेनिंग के दौरान 17 जनवरी को वे अपना मोबाइल बैरक में छोड़कर खाना खाने के लिए गए थे। इसी बीच किसी ने उनके मोबाइल से सिम पार कर दिया। सिम को दूसरे मोबाइल में लगाकर सीआरपीएफ के आइजी और डीआइजी समेत अन्य लोगों को वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे गए। उनके जान-पहचान वालों ने प्रधान आरक्षक को इसकी जानकारी दी। इस पर प्रधान आरक्षक ने अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर प्रधान आरक्षक ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर सकरी थाने में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Next Story