छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोरोना मरीजों के इलाज में नर्सिंग विद्यार्थियों की ली जाएंगी सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग ने दिया आदेश

jantaserishta.com
13 April 2021 3:47 PM IST
छत्तीसगढ़: कोरोना मरीजों के इलाज में नर्सिंग विद्यार्थियों की ली जाएंगी सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग ने दिया आदेश
x

रायपुर:- कोविड-19 मरीजों के इलाज एवं अन्य चिकित्सालयीन कार्यों में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की सेवाएं ली जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नर्सिंग कॉलेजों के प्रमुखों एवं अपने अधीनस्थ संस्थाओं से संपर्क कर अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं की सेवाएं लेना सुनिश्चित करने कहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कोविड-19 की रोकथाम के अंतर्गत अति आवश्यक सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए एम.एस.सी. नर्सिंग के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, बी.एस.सी. नर्सिंग के तृतीय वर्ष, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा जी.एन.एम. अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की सेवाएं लिए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story