छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या हुई 36, मिले 5 नए केस

Nil dhankar
10 Aug 2022 9:38 AM IST
छत्तीसगढ़: स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या हुई 36, मिले 5 नए केस
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ ही स्वाइन फ्लू ने भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 5 नए मरीज मिले है। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 36 हुई है। बता दें कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 18 एक्टिव केस है।

दरअसल, बीते रविवार की रात को छत्तीसगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई है। जिसके बाद स्वाइन प्लू के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। बालोद जिले में 3 साल का बच्चा भी स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गया है।

कोरोना के आंकड़े भी देखें




Next Story