छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अब सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक खुलेंगी सब्जी, फल और किराना दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Admin2
22 May 2021 11:23 AM IST
छत्तीसगढ़: अब सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक खुलेंगी सब्जी, फल और किराना दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x

छत्तीसगढ़। कोरोना पर लगाम लगाने जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाया है। बलरामपुर जिला कलेक्टर श्याम धावड़े ने नया आदेश जारी कर लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया है। लॉकडाउन में जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। इस दौरान सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक सब्जी, फल और किराना की दुकानें खुली रहेगी। इसके अलावा कुछ अन्य जरूरी दुकानों को खोलने की छूट दी गई है।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बलरामपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना के 368 नए मरीज मिले। वहीं अब तक 17392 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। मरीजों के ठीक होने और नए मामलों की पुष्टि होने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की सख्या 3839 है।

Next Story