छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: डिप्टी कलेक्टर समेत 171 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Nilmani Pal
26 Nov 2021 11:15 AM GMT
छत्तीसगढ़: डिप्टी कलेक्टर समेत 171 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
x

रायपुर। छग राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा अधिकारियों के 171 पदों पर भर्ती के लिए आज विज्ञापन जारी किया है. जिसमें डिप्टी कलेक्टर के 15, उप पुलिस अधीक्षक के 30 पदों के साथ अन्य पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. बता दें कि वर्ष 2020 में 175 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की गई थी, लेकिन इस बार पदों की संख्या में मामूली गिरावट 171 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है. वहीं सशुल्क सुधार 5 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है.

प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. वहीं मुख्य परीक्षा के लिए 26, 27, 28 और 29 मई निर्धारित किया गया है.



Next Story