छत्तीसगढ़

chhattisgarh news: रायपुर एम्स का कर्मचारी बताकर फंसाया प्रेम जाल में, फिर रेप करने वाला गिरफ्तार

Nil dhankar
1 Jun 2024 4:01 PM IST
chhattisgarh news: रायपुर एम्स का कर्मचारी बताकर फंसाया प्रेम जाल में, फिर रेप करने वाला गिरफ्तार
x

बिलासपुर bilaspur news। दुर्ग की छात्रा Student से दोस्ती कर पंडिरया के युवक ने उसके साथ रेप Rape किया। जिसके बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर पैसे भी वसूल लिए। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली City Kotwali थाना क्षेत्र का है।

chhattisgarh news पुलिस के अनुसार दुर्ग जिले में रहने वाली 21 वर्षीय युवती कोतवाली क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान पंडरिया क्षेत्र के किशुनगढ़ निवासी रितेश चंद्राकर से हुई थी। उनकी जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। फिर दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे।

इस दौरान युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। जिसके बाद युवक उससे मिलने बिलासपुर पहुंच गया। तब युवक ने बताया था कि वह रायपुर में एम्स हॉस्पिटल में काम करता है। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही जरूरी काम का बहाना बनाकर उससे छह हजार रुपए मांगे। युवती ने उसे पैसे दे दिए।

पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक ने इस तरह से कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस उसके ब्लैकमेलिंग के शिकार दूसरी लड़कियों की भी जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि वह लड़कियों को सोशल मीडिया के माध्यम से फंसाता था और प्यार व शादी करने का झांसा देकर बदनाम करने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर पीड़ित युवतियों की जानकारी जुटा रही है।

Next Story