छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS: नाबालिग बच्ची का अपहरण, सुनसान जगह में ले जाकर किया रेप

Neha Dani
12 July 2021 2:18 AM GMT
CHHATTISGARH NEWS: नाबालिग बच्ची का अपहरण, सुनसान जगह में ले जाकर किया रेप
x
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बहन से मिलने उसके गांव गए युवक ने मौका पाकर नाबालिग का अपरहरण कर लिया। इस दौरान उसने धमकाकर बच्ची के साथ जबरिया दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोटा पुलिस के अनुसार बेलगहना क्षेत्र के गांव की बारह वर्षीय बच्ची शनिवार की रात मोहल्ले में खेल रही थी। तभी पड़ोस में मेहमानी करने आए करण बैगा नाम के युवक ने उसका अपहरण कर लिया।

इस दौरान आरोपित युवक उसे सूनसान जगह में ले गया। फिर उसे धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची को गायब देखकर स्वजनों ने पतासाजी की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची रात करीब दो बजे मिली। बच्ची ने रोते हुए स्वजनों को इस घटना की जानकारी दी। मामला सामने आने पर स्वजन पीड़ित बच्ची को लेकर थाना पहुंचे। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 363, 376, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बहू से छेड़छाड़ करने वाले जेठ के खिलाफ जुर्म दर्ज, गिरफ्तार
सिटी कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने अपने ही जेठ के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ बुरी नजर रखता था। वह शादी के बाद से ही उन्हें परेशान करता था। कई बार मौका पाकर वह छेड़खानी करने की कोशिश किया। महिला उसकी हरकतों से तंग आ गई थी।
आखिरकार उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर उनकी सलाह पर मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उसका जेठ छेड़खानी करता है। महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Next Story