छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2021, 15 नगरीय निकायों में वोटिंग शुरू, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

jantaserishta.com
20 Dec 2021 8:35 AM IST
CHHATTISGARH NEWS: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2021, 15 नगरीय निकायों में वोटिंग शुरू, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में सुबह 8 से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 5 बजे तक होगा। बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस-भाजपा और निर्दलीय के रूप में कुल 1345 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 370 वार्ड में चुनाव के लिए 1 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चार नगर निगम बीरगांव, भिलाई, चरोदा और रिसाली में 809 प्रत्याशी मैदान में है।

इसी तरह पांच नगर पालिका बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा ,खैरागढ़ , जामुल, सारंगढ़ और 6 नगर पंचायत प्रेमनगर, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपटनम और मारो में कुल 536 प्रत्याशी हैं। इन जगहों पर मतदान के लिए 12 हजार से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी केंद्रों में 4 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसी तरह मतदान के लिए 18 प्रकार की पहचान पत्र का उपयोग मतदाता कर सकेंगे। कोविड पेशेंट भी पीपी किट पहनकर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कोरोना संकट को देखते हुए मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story