छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शादी के 7 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, गर्भवती पत्नी को इस हालत में देख पति के उड़े होश

Admin2
6 April 2021 5:10 PM IST
छत्तीसगढ़: शादी के 7 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, गर्भवती पत्नी को इस हालत में देख पति के उड़े होश
x
जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाने इलाके में 5 महीने की गर्भवती महिला ने बीती रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब पति ने देखा तो उसके होश उड़ गए. पति ने पत्नी को फंदे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक 7 महीने पहले युवती अपने प्रेमी संग शादी रचाई थी. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस की पूछताछ में मृतिका के पति अशोक ने मामूली जानकारी दी है. उसके मुताबिक उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ. इससे पुलिस शक की बिनाह पर जांच कर रही है.

Next Story