छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्पेशल ट्रेन को लेकर नई जानकारी सामने आई

jantaserishta.com
26 Aug 2025 8:23 AM IST
छत्तीसगढ़: स्पेशल ट्रेन को लेकर नई जानकारी सामने आई
x
रायपुर: अगर आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. दक्षिण मध्य रेलवे ने रेल पैसेंजर्स की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए 30 सितंबर तक चल रही चर्लापल्ली-रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को 27 नवंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया है. मौजूदा ठहरावों, समय सारिणी व संरचना के साथ ये ट्रेनें संचालित रहेंगी.
रेलवे मुताबिक 6, 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 3, 10, 17, 24 नवंबर तक चर्लापल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली -रक्सौल स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी. वहीं, 9, 16, 23, 30 अक्टूबर तथा 6, 13, 20, 27 नवंबर तक रक्सौल से चलने वाली गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लापल्ली स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 24 कोच होंगे. इनमें 1 प्रथम वातानुकूलित, 3 वातानुकूलित 2-टियर, 2 वातानुकूलित 3-टियर, 12 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी व 02 सीटिंग कम लगेज कोच शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story