छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नाइट कर्फ्यू के साथ नई गाइडलाइन जारी, 8 जिलों के लिए लागू होगा ये नियम

Admin2
30 March 2021 1:05 PM GMT
छत्तीसगढ़: नाइट कर्फ्यू के साथ नई गाइडलाइन जारी, 8 जिलों के लिए लागू होगा ये नियम
x
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़। दुर्ग में भी कोरोना के बढ़ते केस को लेकर प्रशासन ने सख्ती की है, रात 9 बजे के बाद दुकाने बंद होंगी, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति होगी, सुबह 8 से रात 10 बजे तक ही रेस्टोरेंट, ढाबा संचालन की अनुमति दी गई है, टेक अवे, इंडोर डायनिंग, होम डिलीवरी रात 10 बजे तक ही की जा सकेगी। जिला कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। राजनांदगांव जिले में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, यहां रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, रेस्टोरेंट ढाबा खोलने रात 10 बजे तक ही अनुमति होगी, आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।

कोरिया जिले में भी कलेक्टर ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, यहां रात 8 बजे के बाद दुकानें बंद करना होगा, होटल, ढाबा, रेस्टॉरेंट 9 बजे तक खुल सकेगें, अनुशासन तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रायपुर में भी आज से नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, राजधानी में रात 10 बजे के बाद होटल और रेस्टॉरेंट नहीं खुल पाएंगे। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते ग्राफ के कारण अब तक छत्‍तीसगढ़ के 5 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया जा चुका है। रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सुरजपुर, कोरिया, दुर्ग और सुकमा में नाइट कर्फ्यू मंगलवार से लगा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अनुसार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। लॉकडाउन को लेकर सरकार ने सोच-विचार शुरू कर दिया है।

सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शारीरिक दूरी व मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

जशपुर में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, यहां भी रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। रात 8 बजे के बाद यहां दुकानें नहीं खुलेंगी, आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी। 8 बजे के बाद लोग बेवजह नहीं घूम सकेंगे। कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी किया है।

इधर सरगुजा में भी नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आदेश लागू रहेगा, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फैसला लिया गया है, कलेक्टर सरगुजा ने आदेश जारी किया है। सूरजपुर जिले में भी नाईट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, कलेक्टर सूरजपुर ने यह आदेश जारी किए है।






Next Story