छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मकान के सामने पौधे लगा रही महिला से पड़ोसियों ने की मारपीट, अपराध दर्ज

jantaserishta.com
27 Sept 2021 11:50 AM IST
छत्तीसगढ़: मकान के सामने पौधे लगा रही महिला से पड़ोसियों ने की मारपीट, अपराध दर्ज
x

Demo Pic

बिलासपुर। सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाली महिला अपने मकान के सामने पौधे लगा रही थी। इसी बीच वहां आए पड़ोसियों ने पौधे लगाने से मना करते हुए उनकी पिटाई कर दी। मारपीट से आहत महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के अशोक नगर बिजली आफिस के पास रहने वाली साधना साहू गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की शाम वे अपने घर के सामने पौधा लगा रही थी।

इसी दौरान वहां पर पड़ोस में रहने वाले श्रीकांत पांडेय, रमाकांत पांडेय और विवेक शर्मा आ गए। उन्होंने महिला को घर के सामने पौधा लगाने से मना किया। इसी बात को लेकर उनका पड़ोसियों से बहस हो गया। विवाद के दौरान पड़ोसियों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया।
इसके बाद महिला अपने घर चली गई। महिला ने इसकी श्ािकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। बाद में महिला रविवार को फिर से थाने पहुंची। उसने शिकायत के अधार पर जुर्म दर्ज करने कहा। इस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर पड़ोसियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
एक माह तक चलती रही जांच
महिला ने घटना की शिकायत 15 अगस्त को ही कर दी थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच करती रही। मारपीट के मामले में एक महीने जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने पड़ोस में रहने वालों का भी बयान दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story