छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पड़ोसियों ने इंजीनियरिंग छात्रा को पीटा, जानिए क्या है विवाद की जड़

Admin2
17 May 2021 8:36 AM GMT
छत्तीसगढ़: पड़ोसियों ने इंजीनियरिंग छात्रा को पीटा, जानिए क्या है विवाद की जड़
x

demo pic 

fir दर्ज

बिलासपुर। घर के सामने बेसहारा मवेशियों को चारा खिलाने पर पड़ोसी युवती से विवाद करने लगे। इसका विरोध करने पर पड़ोसियों ने युवती से मारपीट की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकंडा क्षेत्र के ओम पैलेश के पीछे में रहने वाली दिशा सिंह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती है। साथ ही गौ सेवा संस्था से भी जुड़ी हुई है। रविवार की दोपहर दो बजे वे अपने घर के बाहर बेसहारा मवेशियों को चारा खिला रही थी।

इस दौरान पड़ोस में रहने वाला सत्येंद्र सिंह अपनी कार से वहां आया। उसने मवेशियों के चारे पर कार चढ़ा दी। मना करने पर सत्येंद्र ने पुरानी बातों को लेकर दिशा सिंह से विवाद शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर सत्येंद्र ने अपने परिवार वालों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दिशा की मां शारदा सिंह बीच-बचाव के लिए वहां पहुंची। इस पर सत्येंद्र ने उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story