छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: शासकीय कार्य में लापरवाही, 2 कर्मचारी निलंबित
Nil dhankar
10 March 2022 9:01 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
सूरजपुर। जनपद पंचायत सूरजपुर के दो कर्मचारी शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर सी. पी. जायसवाल एवं बृजलाल सिंह सहायक ग्रेड-2 को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर निर्धारित किया गया है। दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Next Story





