छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने कर दी मुखबिर की हत्या, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Jan 2022 8:46 PM IST
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने कर दी मुखबिर की हत्या, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस मुखबिरी के शक में एक और ह्त्या हो गई है। एक दिन पहले नक्सलियों ने इसी वजह से एक युवक को मार दिया था। अब बस्तर संभाग के कांकेर में नक्सलियों ने युवक को गोली मारकर मार दिया। माओवादियों ने उसे बीच बाजार में घेरकर मारा है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। मामला कोयलीबेड़ा थाना के बदरंगी गांव का है।

कोयलीबेड़ा के गांव बदरंगी में सोमवार को साप्ताहिक बाजार में लगने वाले मुर्गा बाजार में कोयलीबेड़ा निवासी युवक महेश बघेल पहुंचा था। तीन साल पहले युवक व उसके परिवार पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। वह नक्सलियों के टारगेट में था और नक्सली उसकी तलाश कर रहे थे।
वारदात को अंजाम देकर भागे नक्सली
वहीं मुर्गा बाजार में आने की जानकारी मिलने पर नक्सली भी शाम 5.30 बजे वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। उसके सिर में बंदूक से गोली मारी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और नक्सली भी वहां से फरार हो गए।
दहशत के चलते छोड़ा था गांव
जानकारी के अनुसार युवक महेश बघेल मूलत: ग्राम पंचायत आलपरस के आश्रित गांव हेटारकसा का रहने वाला था। तीन साल पहले नक्सलियों ने इसके परिवार पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। इसके चलते पूरा परिवार गांव छोड़ कर कोयलीबेड़ा में रह रहा था। कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी सत्यवान सिंग ने बताया बदरंगी में ग्रामीण को नक्सलियों द्वारा गोली मारने की सूचना मिली है। पुलिस तस्दीक व जांच के लिए जा रही है।
बस्तर में नक्सलियों ने पूर्व ग्राम सेवक की हत्या की:नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का शक में धारदार हथियार से मार डाला; मानसिक रोगी था
बीजापुर में ग्रामसेवक को धारधार हथियार से मारा था
एक दिन पहले नक्सलियों ने बीजापुर में पूर्व ग्राम सेवक की हत्या कर दी थी। बताया गया था कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को नक्सली उसके घर पहुंचे थे और धारदार हथियार से उसको मार दिया था। नक्सलियों ने पूर्व ग्राम सेवक पर भी पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story