छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नक्सली की मौत...एनकाउंटर में हुई थी घायल

Admin2
22 Oct 2020 1:24 PM IST
छत्तीसगढ़: नक्सली की मौत...एनकाउंटर में हुई थी घायल
x

फाइल फोटो 

बीजापुर। बीजापुर के बासगुड़ा में 20 अक्टूबर को हुए एनकाउंटर में एक और महिला नक्सली मारी गई है। घायल हालत में महिला नक्सली मौके से भागने में कामयाब रही थी। मृतक नक्सली का नाम पद्दम सुक्खी है। पुलिस ने एनकाउंटर में कुछ और नक्सलियों के मारे जाने का दावा कर रही है।

बता दें 20 अक्टूबर को IED ब्लास्ट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कई राउंड गोलियां चली थी। गोलीबारी में 2 जवान भी ज़ख्मी हुए थे। मौके से 1 पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया था। एसपी SP कमलोचन कश्यप ने ये जानकारी साझा की है।



Next Story