छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम...सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने 7 किलों के बम को किया नष्ट

jantaserishta.com
4 May 2021 9:46 PM IST
छत्तीसगढ़: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम...सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने 7 किलों के बम को किया नष्ट
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. कोबरा जवानों ने पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाए गए 7 किलो के आईईडी बम को बरामद करने के साथ ही नष्ट कर दिया. इस तरह से एक बड़ी घटना होने से बच गई. ये बम उसी स्थान पर लगाया गया था, जहां 17 जवान शहीद हुए थे.

सुकमा में नक्सल प्रभावित ग्राम मीनपा के जंगलों से ये बम बरामद किया गया. फिर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इस कार्रवाई का लाइव वीडियो भी जवानों ने कैमरे में कैद किया है. दरअसल, नक्सली हमेशा से ही सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम का इस्तेमाल करते नजर आते हैं और यही वजह है कि सुकमा के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सलियों ने जगह-जगह आईईडी प्लांट कर रखे हैं.
जानकारी के मुताबिक नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवान अंदरूनी इलाको में सर्चिंग पर निकले थे. इसी दौरान मीनपा के जंगलों में सर्चिंग करते हुए जवानों ने 7 किलो वजनी आईईडी बम बरामद किया. फिर मौके पर ही उस बम को निष्क्रिय कर दिया गया. इस कार्रवाई का वीडियो भी जवानों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया है.
मीनपा जंगल का ये वही इलाका है, जहां बीते साल पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई थी. जिसमें सुरक्षाबल के 17 जवान शहीद हो गए थे. यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. इस कार्रवाई को सुकमा पुलिस और कोबरा फोर्स की बड़ी सफलता माना रहा है. क्योंकि अगर उस बम में धमाका होता तो उसकी चपेट में आने से कई लोगों की जान जा सकती थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story