छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दो आरक्षक पर नक्सली हमला...तीर लगने से दोनों घायल

Admin2
8 Oct 2020 2:22 PM IST
छत्तीसगढ़: दो आरक्षक पर नक्सली हमला...तीर लगने से दोनों घायल
x

छत्तीसगढ़। सुकमा में नक्सलियों ने दो सिपाहियों पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। सिपाहियों ने भी अपने बचाव में नक्सलियों को पीटा तो ग्रामीणों ने भी साहस दिखाया। इस पर नक्सली भाग निकले, लेकिन भागते हुए तीरों से हमला कर दिया। इसमें सिपाही घायल हो गए। दोनों सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एर्राबोर क्षेत्र के ग्राम कोंगड़म निवासी सोयम रमेश दंतेवाड़ा और कन्ना किस्टाराम थाने में पदस्थ हैं। दोनों पिता के अंतिम संस्कार में अपने गांव आए थे। दोनों अपने घर में बैठे हुए थे, इसी दौरान करीब 10 नक्सली पहुंच गए। नक्सलियों ने दोनों सिपाहियों की पिटाई करना शुरू कर दिया। इस पर जवानों ने भी हाथापाई की।



Next Story