छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक में मर्डर, पति ने पत्नी का गला घोटा

Nil dhankar
10 Nov 2021 5:37 PM IST
छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक में मर्डर, पति ने पत्नी का गला घोटा
x
छत्तीसगढ़

कवर्धा। कुकदूर क्षेत्र में ग्राम पंचायत सरईसेत के छिंदीपारा गांव निवासी अशोक साहू और उसकी पत्नी सरस्वती साहू का बुधवार अवैध संबंध के शक को लेकर विवाद हो रहा था। बातों बातों में अचानक अशोक ने पत्नी का सिर पहले पत्थर की चक्की पर पटका जिससे पत्नी बेहोश हो गयी और फिर बच्चों के सामने ही गला घोंट दिया। कवर्धा।इसके बाद आरोपी पति गांव में घूमने के लिए निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया अस्पताल भेजा गया है। पति को महिला पर अवैध संबंधों का शक था।

जानकारी के मुताबिक, कुकदूर क्षेत्र में ग्राम पंचायत सरईसेत के छिंदीपारा गांव निवासी अशोक साहू (29) और उसकी पत्नी सरस्वती साहू (25) का बुधवार सुबह करीब 9 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों के बीच बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि अशोक ने आंगन में रखी गेहूं पीसने वाली हाथ चक्की के पत्थर पर सरस्वती का सिर पटक दिया। तेज चोट लगने से सरस्वती बेहोश हो गई। इसके बाद अशोक ने उसका गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। अशोक को संदेह था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 7 साल की एक लड़की है और ढाई साल का लड़का है। उनके सामने ही हत्या हुई है। इसके बाद आरोपी गांव में घूमने के लिए चला गया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो वारदात का पता चला। इसके बाद कोटवार को सूचना दी गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही।


Next Story