छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: धारदार हथियार से ठेकेदार की हत्या, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर
Rounak Dey
19 Aug 2021 11:11 AM IST

x
सनसनीखेज मर्डर
छत्तीसगढ़। कोरबा जिले में कैटरिंग ठेकेदार की हत्या की खबर सामने आई है. पुलिस के मुताबिक किसी धारदार हथियार से उक्त व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि कैटरिंग ठेकेदार 28 वर्षीय राजा सोनी संजय नगर नहरपार मकान में अकेले रहता था. जिस वक्त वे मकान के अंदर अकेले सोया हुआ था तभी उस पर हमला हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई.
आरोपी का सुराग ढ़ुंढ़ने घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पहुंच गई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या होने की आशंका है. वहीं पुलिस ने संदेहियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.
Next Story





