छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जंगल से पुलिस ने पकड़ा

Shantanu Roy
1 Oct 2021 4:13 PM GMT
छत्तीसगढ़: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जंगल से पुलिस ने पकड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिधमा में पुरानी रंजिश पर पलिस कंवर 45 वर्ष की टांगी से वार कर हत्या करने के आरोपित शशिकांत पैकरा को पुलिस ने कंचनपुर जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। बरियों चौकी प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि मृतक पलिस कंवर 29 सितंबर को गांव में ही करमा खेलने रात दस बजे गया था। करमा खेलकर अगले दिन सुबह लगभग 11 बजे घर वापस आ रहा था।

जैसे ही वह गांव के सतन पैकरा के घर के पास पहुंचा, उसी समय गांव का आरोपित शशिकांत पैकरा अपने घर से लोहे का सब्बल लेकर पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर मृतक पलिस के सिर पर लोहे के सब्बल से वार किया। अत्यधिक रक्तस्राव से वह वहीं पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित गांव से फरार हो गया था। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गांव में ही कैंप कर विवेचना एवं आरोपित की खोजबीन की जा रही थी।

मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिधमा का आरोपित शशिकांत पैकरा कंचनपुर जंगल में छिपा हुआ है। बरियों चौकी प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल कंचनपुर जंगल में पहुंचा। घेराबंदी कर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सब्बल को जब्त कर आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Next Story