छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मनचले युवकों के हौंसले बुलंद, स्कूल में घुसकर लड़कियों से की छेड़छाड़, चाकू दिखा जान से मारने की दी धमकी

jantaserishta.com
18 Nov 2021 7:11 AM IST
छत्तीसगढ़: मनचले युवकों के हौंसले बुलंद, स्कूल में घुसकर लड़कियों से की छेड़छाड़, चाकू दिखा जान से मारने की दी धमकी
x
पढ़े पूरी खबर

जांजगीर में मनचले युवकों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अब स्कूल में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने लगे हैं। बुधवार को एक छात्रा का पीछा करते हुए तीन लड़के उसके स्कूल तक जा पहुंचे। अंदर घुसकर क्लास में उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने विरोध किया तो सबके सामने उसे थप्पड़ मारा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक छात्रा बुधवार सुबह बिर्रा थाना क्षेत्र स्थित अपने स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मनोज कुमार पटेल अपने दो साथियों सुनील और केतन के साथ छात्रा का पीछा करते हुए स्कूल तक पहुंच गया।। छात्रा ने किसी तरह उनसे बचती हुई स्कूल के अंदर चली गई। इस पर आरोपी अंदर क्लास तक में घुस आए और छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचने लगे। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे थप्पड़ मार दिया।
इसके बाद आरोपी मनोज ने जेब से चाकू निकाला और जान से मारने की धमकी दी। इससे छात्रा और क्लास में मौजूद अन्य बच्चे डर गए। टीचर व अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी और उनके साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी भवानी शंकर खूंटिया ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से चाकू भी बरामद हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story