छत्तीसगढ़: बीजेपी नेता की मां ने शिवलिंग पर काटकर चढ़ा दी जीभ, तपस्या में हुई लीन

छत्तीसगढ़। शिव भक्ति में लीन एक महिला ने सावन के पहले दिन तड़के सुबह शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए अपनी जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी और वही तपस्या में लीन होकर बैठ गई है। मामला रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के ग्राम लोहरसिंह का है।
भगवान शिव की भक्ति आराधना का समय सावन का महीना शुरू हुआ है। इस दौरान लाखों की संख्या भक्त अपने अपने सामर्थ्य अनुसार खासकर सोमवार के दिन भगवान को भेंट देने मंदिर पहुंचते है । मन्नत के लिए कोई जलाभिषेक करता है तो कोई भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवास रखता है। कई भक्त शृंगार पूजन भी करते है। वहीं एक शिवभक्त महिला ने भगवान भोलेनाथ को मनोकामनापूर्ति के लिए जीभ अर्पित कर दी। मिली जानकारी अनुसार शिवलिंग में अपनी जीभ चढ़ाकर तपस्या में लीन होकर बैठने वाली महिला का नाम पद्मिनी नायक पति सुंदर लाल नायक उम्र 60 वर्ष बताया जा रहा है। जो कोड़ातराई भाजपा मंडल अध्यक्ष डोल कुमार नायक की मां है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





