छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: IPS अफसर की शेयर की गई इस तस्वीर पर 11 हजार से अधिक लोगों ने किया पसंद, महिला ने की नई साइकिल की पूजा

Admin2
3 April 2021 12:49 PM IST
छत्तीसगढ़: IPS अफसर की शेयर की गई इस तस्वीर पर 11 हजार से अधिक लोगों ने किया पसंद, महिला ने की नई साइकिल की पूजा
x

छत्तीसगढ़। वक्त के साथ-साथ भले ही भारत कितनी आगे बढ़ जाए इस देश की खास बात ये हैं कि आज भी भारतीय संस्कृति बराबर जिंदा है. देश से लगातार भारतीय संस्कृति से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती है. ऐसी ही एक तस्वीर अब छत्तिसगढ़ से देखने को मिली है. यहां, एक महिला घर में आयी नयी साइकिल की पूजा करते दिखाई दे रही है. दरअसल, महिला के साइकिल की पूजा करने वाली तस्वीर को आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया. इस तस्वीर को लोगों के साथ शेयर करते हुए उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को दिखाती है ये तस्वीर. नई लग्जरी कार हो या नई साइकिल हो या कोई भी नई वस्तु हो. हम घर में उसका स्वागत पूरे सम्मान के साथ करते हैं. मानो ईश्वर के आर्शीवाद से परिवार में नया सदस्य आया हो. आपको बता दें, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.


Next Story