छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मानसून सत्र में केवल 6 बैठकें होंगी

Nil dhankar
16 July 2022 5:00 PM IST
छत्तीसगढ़: मानसून सत्र में केवल 6 बैठकें होंगी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई से मानसून सत्र की शुरुआत होगी। इसके लिए अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। विधानसभा का ये मानसून सत्र 20 से 27 जुलाई तक चलेगा। मानसून सत्र के लिए कुल 894 प्रश्न लगे है।

इस बार के मानसून सत्र में केवल 6 बैठकें होंगी । मानसून सत्र में कोरोना संबंधित कोई प्रतिबंध की जानकारी नहीं दी गई है। 20 जुलाई से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।जो कि शनिवार और रविवार को विधानसभा की छुट्टी के चलते 27 जुलाई तक केवल 6 दिन की होगी। इस बार छोटे सत्र में जोरदार हंगामे के आसार हैं। तारांकित और अतारांकित प्रश्नो को मिलाकर कुल 894 प्रश्न मानसून सत्र में लगे हैं।

Next Story