छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रेलवे स्टेशन के पास किन्नर के साथ छेड़छाड़, RPF जवान और उसके साथी पर थाने में दर्ज कराई शिकायत

jantaserishta.com
11 Dec 2021 7:27 AM IST
छत्तीसगढ़: रेलवे स्टेशन के पास किन्नर के साथ छेड़छाड़,  RPF जवान और उसके साथी पर थाने में दर्ज कराई शिकायत
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन के पास एक RPF जवान व उसके एक साथी ने किन्नर से छेड़छाड़, मारपीट व गाली-गलौज की है। पीड़िता किन्नर रूपाली ने बाकायदा इसकी लिखित शिकायत RPF और तोरवा थाने की पुलिस से की है। किन्नर रूपाली ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि रात तकरीबन 9:45 बजे वह स्टेशन के पास ही मुल्कराज होटल के सामने एक ठेले से कुछ सामान खरीद रही थी। इसी वक्त वहां पर आरपीएफ का जवान मनोज कुमार अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। मनोज कुमार ने रूपाली के साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। उसने रूपाली के कपड़े फाड़ दिए। चेहरे से मास्क को झटककर हटा दिया। मारपीट करने के साथ-साथ रूपाली को उसने गालियां भी दी। रूपाली ने तोरवा थाने की पुलिस और आरपीएफ थाने को दिए गए शिकायत पत्र में कहा है कि इन दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story