छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कार्यक्रम से लौट रही युवतियों से छेड़छाड़...5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Admin2
27 Oct 2020 5:22 AM GMT
छत्तीसगढ़: कार्यक्रम से लौट रही युवतियों से छेड़छाड़...5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
x
DEMO PIC 

कबीरधाम। जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पोलमी में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में 5 लोगो को गिरफतार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग है। बताया जा रहा है ​कि आरोपियों ने दशहरा देखने गई नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ की थी।

कुकदुर पुलिस को शिकायत मिली थी कि ग्राम पोलमी में दशहरा पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देख कर घर लौट रही नाबालिग युवतियों को आसपास गांव के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ किया, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कुकदुर थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी नाबालिग है। मामले की जांच जारी है।


Next Story