छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला मैनेजर से छेड़छाड़, रास्ता रोककर आरोपी करने लगा गंदी हरकत

Admin2
2 July 2021 11:28 AM IST
छत्तीसगढ़: महिला मैनेजर से छेड़छाड़, रास्ता रोककर आरोपी करने लगा गंदी हरकत
x
गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत खेल अकादमी की मैनेजर से छेड़छाड़ के आरोपित को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। कोनी थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला खेल अकादमी में मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि काम से लौटते समय सरकंडा के श्री विहार निवासी सुबोध दुबे (50 वर्ष) पीछा करता है। 26 जून की शाम महिला मैनेजर अपने काम से वापस लौट रही थीं। इस दौरान सुबोध ने महिला को रोककर छेड़छाड़ की। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर वह भाग निकला।

पुलिस द्वारा जुर्म दर्ज किए जाने की जानकारी होने पर आरोपी फरार हो गया। इस बीच कोनी पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपित राजकिशोर नगर में छिपकर रह रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Next Story