छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: पालक झपकते ही मोबाइल हुआ गायब, युवती ने अपनाई ये तरकीब, पढ़िए पूरी खबर...
Shantanu Roy
17 Sept 2021 12:10 AM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भिलाई। सेक्टर-1 में बुधवार की रात को एक चोरी की घटना हुई। एक नकाबपोश युवती ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत पर भट्ठी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पतासाजी शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-1 सड़क-2 निवासी शिकायतकर्ता वीना माहुले (52) ने बुधवार की रात को अपने घर के सामने कमरे में अपना मोबाइल चार्ज पर लगाकर रखा था। इसी दौरान एक नकाबपोश युवती कंधे पर बैग लटकाए हुए आई और घर के बाहर कुछ देर तक टहलने के बाद अंदर घुसकर मोबाइल चोरी कर के ले गई। 10 मिनट बाद शिकायतकर्ता ने आकर देखा तो उसका मोबाइल गायब मिला। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने पर उसे चोरी के बारे में पता चला। भट्ठी थाना प्रभारी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपित की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इधर, सुपेला पुलिस ने भी एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एसआइ अशोक कुमार राजपुरिया का मोबाइल किसी अज्ञात आरोपित ने चोरी कर लिया। एसआइ राजपुरिया न्यू पुलिस लाइन दुर्ग में रहते हैं और वे बुधवार की रात को अपने एक दोस्त से मिलने के लिए स्मृति नगर जा रहे थे। रास्ते में बाथरूम लगने पर भेलवा तालाब नेहरू नगर के पास बाइक खड़ी कर बाथरूम कर रहे थे। उन्होंने अपना मोबाइल गाड़ी की सीट पर रख दिया था। इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपित ने मोबाइल चोरी कर लिया।
Next Story





