छत्तीसगढ़: दो महीने से लापता महिला की बिना गर्दन के मिली लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जांजगीर। जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आया है, यहाँ सोमवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला का धड़ पड़ा हुआ था, जबकि सिर का अभी तक पता नहीं चल सका है। धड़ के पास ही देसी शराब की बोतलें और बैग बरामद हुआ है। बैग में मिले आधार कार्ड और बाकी सामान से महिला की पहचान की गई है। महिला करीब दो महीने से लापता थी। जिस जगह से शव बरामद हुआ है, वह महिला के गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





