छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: ट्रक के रौंदने से अधेड़ की मौके पर मौत, 2 घायल
jantaserishta.com
2 Jan 2022 5:25 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
बालोद। जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ ट्रक के रौंदने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक ने उसे इतनी बुरी तरह रौंदा कि उसका एक पैर भी कट गया। कुछ देर बाद की उसकी जान भी चले गई। हादसे के वक्त अधेड़ उतरकर यूरीन करने जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक ने पहले उसे रौंदा फिर बस से जा टकराई। इससे 2 महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसा बालोद-कांकेर जिले की सीमा पर गुरूर थाना के चारामा के पास हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर की तरफ से एक बस जगदलपुर जा रही थी। तभी रास्ते में करीब रात 11 बजे बस खराब हो गई। जिसके कारण बस को नेशनल हाईवे 30 में मुजलगोंदी चारामा के पास रोका गया था। इसी दौरान बस से उतरकर नरेश गुप्ता(45) यूरीन करने के लिए जा रहा था। इतने में पीछे से आई बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक सीधे बस से टकरा गई। इससे 2 अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है।
बताया जा रहा नरेश गुप्ता गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। वहीं घायल महिला खुशबू(48) भी अहमदाबाद (Ahmedabad) की ही रहने वाली है। नरेश गीदम में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। उससे पहले ही ये हादसा हो गया है। घटना के बाद घायलों को अस्पातल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला को रायपुर रेफर किया गया। एक अन्य महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घटना में घायल एक महिला का नाम अभी नहीं पता चल सका है। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

jantaserishta.com
Next Story