छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, गरज-चमक के साथ बारिश की जताई संभावना

Admin2
23 March 2021 10:16 AM IST
छत्तीसगढ़: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, गरज-चमक के साथ बारिश की जताई संभावना
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़। प्रदेश में एक बार फिर मौसम के बदलाव हुआ है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट होने से सुबह-सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के कई जगहों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी समेत दुर्ग और बिलासपुर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण से नमीयुक्त गर्म हवा आने से मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बने सिस्टम का भी असर प्रदेश में ​देखने को मिल रहा है।

वहीं अलर्ट जारी करते हुए दिनभर तेज हवा चलने और गरज-चमक से बारिश की संभावना जताई है। बिलासपुर संभाग के पेंड्रा में न्यूनतम पारा 16 डिग्री पर पहुंच गया। अमरकंटक में तापमान 15 डिग्री पहुंचा।

Next Story