छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: थोड़ी देर में होगी खाद्य अधिकारियों की बैठक

Nilmani Pal
29 Dec 2021 6:50 AM GMT
छत्तीसगढ़: थोड़ी देर में होगी खाद्य अधिकारियों की बैठक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं लगातार बारिश से धान खरीदी भी प्रभावित हुआ है। वहीं कई जगहों से धान भीगने की भी खबरें सामने आई हैं।

इसे देखते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज अधिकारियों की बैठक बुलाई है। दोपहर 12.30 बजे सरगुजा सदन में बैठक होगी। बैठक में मंत्री अमरजीत बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों की स्थिति का जायजा लेंगे।


Next Story