छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मेडिकल स्टोर से हो रही थी दवाइयों की चोरी, संचालक ने कराया FIR...

Shantanu Roy
18 Sept 2021 8:08 PM IST
छत्तीसगढ़: मेडिकल स्टोर से हो रही थी दवाइयों की चोरी, संचालक ने कराया FIR...
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुर्ग। विभिन्न कंपनियों की दवाइयों की चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ दुकान संचालक ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 381 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक गोवर्धन बंछोर निवासी आशीष नगर रिसाली का बस स्टैंड जीवन परिसर दुर्ग में मेडिकल स्टोर है।

उनके मेडिकल स्टोर्स में आरोपी महेंद्र देवांगन कार्य करता था। पिछले 6 माह से वह कई कंपनियों की दवाइयों की चोरी लगातार करता रहा। दुकान के अन्य कर्मियों ने जब दवाइयों को चेक किया तो पाया कि विभिन्न कंपनियों की दवाइयों के कई पत्ते चोरी हुए हैं। आरोपी ने लगभग 40 हजार रुपए की दवाईयां की चोरी कर ली थी। प्रार्थी ने आरोपी को काम पर से हटा दिया। इसके बाद दुकान संचालक ने शिकायत दर्ज कराइए।

Next Story