छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इस जिले के मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों के लिए NMC की मिली सशर्त मंजूरी, इनका एप्लीकेशन हुआ अमान्य

jantaserishta.com
28 Oct 2021 11:34 PM IST
छत्तीसगढ़: इस जिले के मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों के लिए NMC की मिली सशर्त मंजूरी, इनका  एप्लीकेशन हुआ अमान्य
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने नए मडिकल कॉलेजों की मान्यता की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार एनएमसी ने कांकेर मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों के लिए सशर्त मंजूरी मिली है। जबकि कोरबा और महासमुंद का एप्लीकेशन रिजेक्ट हो गया है। अब कोरबा और महासमुंद मेडिकल कॉलेजों को अगले साल तक इंतजार करना होगा।

बता दें कि 23 और 24 अगस्त को मेडिकल एसेसमेंट रेटिंग बोर्ड और अंडर ग्रेजुएट एक्सपर्ट ग्रुप में प्रथम निरीक्षण के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2021-22 को एमबीबीएस कोर्स शुरू करने के लायक पारण नहीं गया था। लेकिन महासमुंद मेडिकल कॉलेज कि कॉलेज प्रशासन के अनुरोध पर 18 अक्टूबर को लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई थी।
महासमुंद के मेडिकल कॉलेज की 18 अक्टूबर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का हवाला देते हुए मेडिकल एसेसमेंट रेटिंग बोर्ड और स्नातक एक्सपर्ट ग्रुप की संयुक्त मीटिंग कमेटी ने यह बताया कि एनाटॉमी के प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं पाई गई। कुछ अन्य विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर जैसे फॉरेंसिक मेडिसिन रेस्पिरेट्री मेडिसिन इमरजेंसी मेडिसिन फिजियोलॉजी में एसोसिएट प्रोफेसर के पद रिक्त पाए गए एनाटॉमी डिसेक्शन हॉल शहीद शव लेपन की सुविधाएं नहीं पाई गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story