छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: मौलाना छात्रा से करता था अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nil dhankar
19 Dec 2021 6:02 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर: मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना छात्रा से अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगा। मामला सामने आने पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
TI शनिप रात्रे ने बताया कि मो. बशीर (46) तालापारा के रमजानी बाबा मस्जिद के पीछे रहता है। वह मुस्लिम समुदाय के बच्चों को मदरसे में पढ़ाता है। इसके साथ ही वह बच्चों को अपने घर में बुलाकर भी पढ़ाता था। बीते शनिवार दोपहर 10 वर्षीय छात्रा अपने परिजन के साथ थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि मौलाना मो. बशीर बुरी नीयत से हाथ फेर कर छेड़खानी कर रहा था। इस घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजन को दी। उन्होंने मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मो. बशाीर के खिलाफ धारा 354 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौलाना बशाीर को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर, मौलाना पति को पुलिस के पकड़ने की खबर मिलते ही उसकी पत्नी थाने पहुंच गई। उनका कहना था घटना एक सप्ताह पहले की है। मौलाना ने पढ़ाई के नाम से बच्ची की पिटाई कर दी थी। इसके चलते परिजन विवाद करने आए थे। उन्होंने बच्ची की पिटाई करने के नाम पर मौलाना से मारपीट भी की थी। अब उल्टा उनके खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। लेकिन, पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और बताया कि बच्ची व परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ अपराध दर्ज हो गया है।
Next Story





