छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 09 जवान घायल, असिस्टेंट कमांडेट भालेराव शहीद

Admin2
29 Nov 2020 1:29 AM GMT
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 09 जवान घायल, असिस्टेंट कमांडेट भालेराव शहीद
x

फाइल फोटो 

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 09 जवान घायल हो गए हैं। घायलों में 4 जवानों की हालत गंभीर बताई गई है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़: सुकमा डेस्क: नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 09 जवान घायल हो गए हैं। घायलों में 5 जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। घायल जवानों को रात में ही एयरलिफ़्ट किया गया है

आपको बता दे ताड़मेटला इलाके में नक्सलियों ने दो IED ब्लास्ट किए हैं। इस घटना में कोबरा 206 बटालियन के दो अधिकारी समेत 9 जवान घायल हुए हैं। असिस्टेंट कमांडेट नितिन भालेराव को बेहद गंभीर स्थिति में अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है।

सुकमा में हुए IED ब्लास्ट में घायल सभी जवान रायपुर पहुंच गए हैं। बता दें कि नक्सलियों ने ब्लास्ट के साथ ही एम्बुस भी लगाया था। नक्सलियो की इस कायराना हरकत के खिलाफ कोबरा 206 बटालियन के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों के जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली एम्बुस छोड़कर भाग गए हैं।
Next Story