छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बारिश: कई इलाके टापू में तब्दील, मुश्किल में कई जिंदगियां, देखें वीडियो
Rounak Dey
14 Sept 2021 1:19 PM IST

x
गरियाबंद: गरियाबंद में झमाझम बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सिकासेर बांध के 17 गेट खोले जाने के बाद कई इलाके टापू में तब्दील हो चुके हैं।
इस बीच बाढ़ में 8 लोग फंस गए। पीपरछेड़ी और मजरकट्टा में 2-2 और मैनपुर में 4 लोग बाढ़ में फंस गए हैं। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर लोगों का रेस्क्यू शुरू कर दी है। कलेक्टर क्षीरसागर ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें लगातार बारिश से सिकासेर बांध लबालब हो गया है। बांध के 17 गेट खोले गए हैं। पैरी नदी में 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
#Chhattisgarh के कई इलाक़ों में पिछले 2 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। गरियाबंद के कई इलाक़े टापू में तब्दील हो गए हैं। बाढ़ में फंसे कुछ लोगों को @GariyabandDist प्रशासन ने रेस्क्यू किया। कई जगह से सम्पर्क भी कट गया है।@NileshKumar_IAS #flood #rain #Gariyaband #cgnews pic.twitter.com/c9Mecyrd18
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) September 14, 2021
#Chhattisgarh
— Ravi Miri (@RaviMiri1) September 14, 2021
छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के चलते बाढ़ की स्थिति
रायपुर-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन बंद
जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया गया है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद के समीप कर दिया गया है। pic.twitter.com/3w2i1Hgz19
Next Story





